मॉडल पशु अस्पताल में पेयजल का अभाव, नगर पंचायत से डीप बोर व पेवर ब्लॉक की मांग

Location: Manjhiaon



मझिआंव: मॉडल पशु चिकित्सालय में अब तक पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से अपने पशुओं का इलाज कराने आने वाले पशुपालकों और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मॉडल अस्पताल का दर्जा मिलने के बावजूद यहां पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है।
पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार यादव ने बताया कि अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्साकर्मियों को हाथ धोने तक के लिए पानी उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में बाहर से पानी मंगाकर काम करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत को आवेदन देकर अस्पताल परिसर में डीप बोर कराने की मांग की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि बरसात के दिनों में अस्पताल परिसर में जलजमाव और कीचड़ की समस्या गंभीर हो जाती है। इससे मरीजों के साथ आने वाले पशुपालकों को आने-जाने में कठिनाई होती है। इस समस्या के समाधान के लिए करीब 1,500 वर्ग फीट क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाने की मांग भी नगर पंचायत को आवेदन के माध्यम से की गई है।
डॉ. यादव ने कहा कि अब तक दोनों मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने नगर पंचायत से जल्द डीप बोर और पेवर ब्लॉक निर्माण कराने का आग्रह किया है, ताकि अस्पताल आने वाले लोगों को पेयजल और बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि अस्पताल परिसर में जल्द ही चापाकल लगवाया जाएगा। वहीं पेवर ब्लॉक का निर्माण भी कराया जाएगा, हालांकि इसमें कुछ समय लगेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित
    error: Content is protected !!