Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय पेंशनर समाज के कार्यालय (थाना के बगल में स्थित चौपाल) में शनिवार को सेवानिवृत्त राज्यकर्मी एवं केंद्र सरकार के पेंशनधारियों का जीवन प्रमाण पत्र भरा गया। यह प्रक्रिया 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलेगी।
जीवन प्रमाण पत्र भरवाने की यह सुविधा मिलने से अतिवृद्ध और आश्रित पेंशनधारियों को काफी राहत मिली है। अब उन्हें प्रमाण पत्र के लिए बैंकों या अन्य कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। पेंशनधारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पेंशनर समाज का यह प्रयास सराहनीय है और भविष्य में भी ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
इस कार्य में पेंशनर समाज के अध्यक्ष गदाधर पांडेय, सचिव सीताराम जायसवाल, कोषाध्यक्ष रामानंद पांडेय, संयुक्त सचिव गोपाल राम, अंकेक्षक रविशंकर कुमार, कार्यालय प्रभारी शिवनारायण चौबे, राजनाथ राम, सुदर्शन प्रसाद सहित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक और लेखा पदाधिकारी का पूरा सहयोग रहा।











