ऋण नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी — मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के ऋणधारकों को दूसरा नोटिस जारी

Location: Garhwa

गढ़वा, प्रतिनिधि।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लिए गए ऋण की किस्तें समय पर जमा नहीं करने वाले लाभार्थियों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जिला कल्याण कार्यालय, गढ़वा की ओर से ऐसे सभी ऋणधारकों को द्वितीय आम सूचना (सेकंड नोटिस) जारी किया गया है।

जारी सूचना में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जो लाभार्थी नियमानुसार मासिक किस्तों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, वे आगामी दिनों में कानूनी कार्रवाई का सामना कर सकते हैं। जिला कल्याण कार्यालय ने कहा है कि ऋण अदायगी नहीं होने की स्थिति में संबंधित ऋणधारक तथा उनके गारंटर के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी और सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने चेतावनी दी है कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, न कि सरकारी राशि का दुरुपयोग करना। ऐसे में यदि कोई लाभार्थी जानबूझकर ऋण वापसी से बचता है, तो उसे योजना से वंचित किए जाने के साथ-साथ आपराधिक प्रकरण का सामना भी करना पड़ सकता है।

जिला कल्याण पदाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे इस योजना का सही उपयोग करें और समय पर अपनी किस्तें जमा कर राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण रोजगार सृजन योजना को सफल बनाने में सहयोग दे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!