Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर:-पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को प्रखंड सह अंचल परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया.शोक सभा मे उपस्थित कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना किया.शोकसभा के बाद 5अगस्त तक के लिये प्रखंड व अंचल कार्यालय बंद कर दिया गया.शोकसभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशन कुमार,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम,कार्यालय सहायक अनिल कुमार सिंह,कार्यालय सहायक अंचल प्रकाश कुमार,
शिक्षा विभाग के अमित कुमार,प्रखंड कॉर्डिनेटर आवास स्नेहा सिंह, पंचायत सेवक सीमा कुमारी,रोजगार सेवक ज्ञान रंजन चतुर्वेदी, आलोक राज, सरवन कुमार सहित सभी प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे.











