करमडीह गोलीकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, दो पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद


मझिआंव (प्रतिनिधि)। मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह चौक पर 10 जुलाई 2025 को हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शेख लड्डू को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया है। उसके पास से दो पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने मझिआंव थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के दिन यानी 10 जुलाई को साकिब खान अपने वाहन (बैगनआर कार संख्या JH01FC-3871) में बैठकर पान खाने के लिए करमडीह चौक पर रुके थे। इसी दौरान दो व्यक्ति लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (संख्या JH03H9967) से वहां पहुंचे और साकिब खान पर तीन राउंड फायरिंग की। गोली उनके बाएं हाथ की अंगुली में लगी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तत्काल गढ़वा भेजा गया।

साकिब खान द्वारा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि उनकी पुत्री से समीम खान का बेटा अफजल खान शादी करना चाहता था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे। कुछ माह पूर्व अफजल खान की लाश मुंबई के रेलवे ट्रैक पर मिली थी। परिजनों को संदेह है कि इस हत्या में साकिब खान की संलिप्तता रही, और इसी बदले की भावना से उन पर हमला किया गया।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि यह हमला ट्विंकल खान और शेख लड्डू द्वारा योजनाबद्ध तरीके से किया गया था। गिरफ्तार शेख लड्डू ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसकी निशानदेही पर घुरुआ गांव के एक पुराने जर्जर खपरैल मकान से एक 315 बोर और एक 12 बोर की पिस्टल के साथ दो-दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल में डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में मझिआंव थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, डंडई थाना प्रभारी आणिमेष शांतिकारी, अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक मोहम्मद नसीम अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक चंदन प्रधान, अवर निरीक्षक संजय मुंडा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


4
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!