पुरहे और आदर शिविर में 1538 आवेदन, 216 का निष्पादन

Location: Manjhiaon

मझिआंव। उपायुक्त के निर्देशानुसार बुधवार को आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मझिआंव प्रखंड के पुरहे पंचायत भवन तथा बरडीहा प्रखंड के आदर पंचायत में शिविर आयोजित किए गए। दोनों शिविरों का उद्घाटन बीडीओ, नोडल पदाधिकारी, मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

पुरहे पंचायत में कुल 827 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 137 आवेदनों का निष्पादन किया गया व 690 आवेदन पेंडिंग रहे।
वहीं आदर पंचायत में 731 आवेदन मिले, जिनमें 79 का निष्पादन किया गया और 652 आवेदन पेंडिंग रहे।

शिविरों में जॉब कार्ड वितरण, महिलाओं की गोदभराई, धोती–साड़ी वितरण, अबुआ आवास योजना सहित कई योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। विभागीय इंस्टॉल लगाकर ग्रामीणों की सुविधा के लिए ऑन स्पॉट सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

मौके पर नोडल पदाधिकारी, बीडीओ सह सीओ कनक, राजेश कुमार, मुखिया शंभु पासवान, सलमा बीबी, उपमुखिया धर्मेंद्र ठाकुर, बीडीसी राम गहन पासवान, सीआई धनलाल उरांव, बंशी पाठक, कनीय अभियंता राजेश श्रीवास्तव, सहायक ऑपरेटर आनंद कुमार, शतीश सिंह, श्यामा कांत विश्वकर्मा सहित दोनों प्रखंडों के सभी कर्मी, पदाधिकारी तथा बिजली व शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    बहेरवा में आंगनबाड़ी सेविका का चयन, सहायिका पद रिक्त

    बहेरवा में आंगनबाड़ी सेविका का चयन, सहायिका पद रिक्त

    ढाई माह पहले हुई थी शादी, नवविवाहिता का शव कुएं से बरामद, दहेज हत्या का आरोप

    ढाई माह पहले हुई थी शादी, नवविवाहिता का शव कुएं से बरामद, दहेज हत्या का आरोप

    अनुमंडल अस्पताल व कार्यालय का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, कमियों पर जताई नाराजगी

    अनुमंडल अस्पताल व कार्यालय का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, कमियों पर जताई नाराजगी

    सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के विवाद में चली थी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के विवाद में चली थी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

    70 साल का इंतजार खत्म: मुखिया के सहयोग और ग्रामीणों के श्रमदान से सड़क से जुड़ा बहेरवा खड़ी टोला”

    70 साल का इंतजार खत्म: मुखिया के सहयोग और ग्रामीणों के श्रमदान से सड़क से जुड़ा बहेरवा खड़ी टोला”

    जपला में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

    जपला में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
    error: Content is protected !!