पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा), प्रतिनिधि। बरडीहा थाना पुलिस ने अपने पिता के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी धनंजय यादव (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि बरडीहा थाना कांड संख्या 55/25 में आरोपी धनंजय यादव के विरुद्ध उसके पिता मुनेश्वर यादव, निवासी कौवाखोह गांव, द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि आपसी विवाद के दौरान धनंजय यादव ने अपने पिता के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने लगातार उसकी तलाश जारी रखी और अंततः सोमवार को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे गढ़वा जेल भेज दिया।
घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस पिता ने पुत्र का पालन-पोषण कर उसे बड़ा किया, उसी पर हमला करने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब
    error: Content is protected !!