पारा शिक्षक के साथ मारपीट मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय झपही, सोनपुरवा में पारा शिक्षक सह हेडमास्टर एजाज अहमद के साथ स्कूल परिसर में मारपीट की घटना को लेकर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि एजाज अहमद द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर गोगेया गांव निवासी अमजद खान, अमिर खान एवं शाहनवाज खान उर्फ पप्पू खान के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी मझिआंव थाना कांड संख्या 116/25 दिनांक 16 सितंबर 2025 के तहत बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं—126(2), 115(2), 121(1), 132, 351(2), 351(3), 351, 352, 3(5)—में की गई है।

आवेदन में शिक्षक ने उल्लेख किया कि 16 सितंबर को वे विद्यालय में रजिस्टर कार्य कर रहे थे, तभी अमजद खान स्कूल में घुसकर गाली-गलौज करने लगे और कॉलर पकड़कर मारपीट की। बीच-बचाव में सहयोगी शिक्षक दिलशाद आलम ने हस्तक्षेप किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर वे जान बचाकर घर भागे।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि पहले भी उनके साथ कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे वे और उनके सहयोगी शिक्षक मानसिक तनाव में हैं तथा उनका पूरा परिवार भयभीत है। इस कारण विद्यालय में नियमित पठन-पाठन कराना भी कठिन हो गया है।

इस संबंध में दोनों शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन देकर अपने स्थानांतरण की मांग की है, जिसकी प्रतिलिपि बीआरसी कार्यालय को भी भेजी गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज:जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत कई घायल

    ब्रेकिंग न्यूज:जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत कई घायल

    प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला आयोजित

    प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला आयोजित

    झारखंड के विद्यार्थियों के हित में नहीं है क्लस्टर सिस्टम : अभाविप

    झारखंड के विद्यार्थियों के हित में नहीं है क्लस्टर सिस्टम : अभाविप

    मेराल पुलिस ने बरामद कर लौटाए 10 गुम मोबाइल, लोगों में बढ़ा पुलिस पर भरोसा

    मेराल पुलिस ने बरामद कर लौटाए 10 गुम मोबाइल, लोगों में बढ़ा पुलिस पर भरोसा

    कार्यशाला से नदारद पदाधिकारियों पर भड़के जनप्रतिनिधि, कारण बताओ नोटिस की उठी मांग

    कार्यशाला से नदारद पदाधिकारियों पर भड़के जनप्रतिनिधि, कारण बताओ नोटिस की उठी मांग

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले राकेश कुमार सिंह, कठौतिया कोल माइंस चालू कराने व विस्थापितों के अधिकार पर उठाई मांग

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले राकेश कुमार सिंह, कठौतिया कोल माइंस चालू कराने व विस्थापितों के अधिकार पर उठाई मांग
    error: Content is protected !!