तुलसी दामर घाटी में चार नकाबपोश अपराधियों ने ऑटो चालकों से की मारपीट व लूटपाट की कोशिश, चालक की सूझबूझ से टली घटना

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर, श्री बंशीधर नगर (गढवा) — बीती रात्रि तुलसी दामर घाटी में चार नकाबपोश अपराधियों ने दो ऑटो चालकों के साथ लूटपाट और मारपीट करने का प्रयास किया। हालांकि ऑटो चालकों की हिम्मत और सूझबूझ से बड़ी वारदात टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही भवनाथपुर पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पीड़ित अभिषेक गुप्ता, पिता गौतम गुप्ता, निवासी मकरी ने बताया कि वह अपने फुफेरे भाई मन्जय गुप्ता के साथ श्री बंशीधर नगर से रात लगभग 10 बजे ऑटो बुकिंग कर भवनाथपुर लौट रहा था। इसी क्रम में तुलसी दामर घाटी में दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने ऑटो को रोक लिया और लूटपाट तथा मारपीट का प्रयास किया। आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर झाड़ी में फेंक दिया।

लेकिन साहस दिखाते हुए अभिषेक ने ऑटो में रखी लाठी से अपराधियों पर हमला किया, जिससे वे भाग खड़े हुए। आगे नेपाल खोह के पास पहुंचने पर एक अन्य ऑटो चालक मिला, जिसने बताया कि उसके साथ भी उन्हीं अपराधियों ने लूट का प्रयास किया, परंतु वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।

थाना प्रभारी रजनी रंजन ने इस संबंध में बताया कि यह लूट की घटना नहीं है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि श्री बंशीधर नगर में एक ऑटो चालक की किसी से मारपीट हुई थी, उसी रंजिश के तहत यह घटना हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!