पलामू में नक्सली संगठन टीएसपीसी और पुलिस के बीच मुठभेड़,भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है. पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रही है।दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी की तरहसी के इलाके में 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू के नेतृत्व में एक दस्ता किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया हुआ है. इसी सूचना के आलोक में एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्च अभियान शुरू किया गया था. सर्च अभियान के क्रम में टीएसपीसी के नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की है और इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ हुई है और पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सर्च अभियान में पुलिस की टीम ने कई सामग्री बरामद की है. एसपी ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है।दरअसल, आक्रमण गंझू के पकड़े जाने के बाद 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत गंझू ही टीएसपीसी की जिम्मेवारी संभाल रहा है. शशिकांत गंझू पर पलामू के इलाके में दर्जनों नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है. मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने नक्सलियों की कई सामग्री और डायरी बरामद की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!