पलामू में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों और बैग की हुई जांच

Location: Garhwa

मेदिनीनगर (पलामू): पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।
अभियान के दौरान दोपहिया सहित अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों के बैग की भी तलाशी ली, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति आपत्तिजनक या अवैध सामान लेकर तो नहीं जा रहा है। साथ ही वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई।
सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह का वाहन जांच अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा पुलिस जांच में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमित जांच अभियान से अपराधियों पर निगरानी रखने के साथ-साथ सड़क हादसों में भी कमी लाने में मदद मिलेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    नेशनल हाईवे पर बाइक-ई-ऑटो की टक्कर में नाबालिग की मौत, पांच गंभीर घायल

    नेशनल हाईवे पर बाइक-ई-ऑटो की टक्कर में नाबालिग की मौत, पांच गंभीर घायल

    मेराल में महिला की संदिग्ध आत्महत्या, आवास को लेकर विवाद की बात; योजनाओं के क्रियान्वयन पर उठे सवाल

    मेराल में महिला की संदिग्ध आत्महत्या, आवास को लेकर विवाद की बात; योजनाओं के क्रियान्वयन पर उठे सवाल

    कांडी बिजली ग्रिड से ढबरिया तक जर्जर सड़क का विधायक ने किया निरीक्षण, आज से मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश

    कांडी बिजली ग्रिड से ढबरिया तक जर्जर सड़क का विधायक ने किया निरीक्षण, आज से मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश

    आर.के. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

    आर.के. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

    पलामू में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों और बैग की हुई जांच

    पलामू में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों और बैग की हुई जांच

    गढ़वा में शिक्षा व्यवस्था सुधारने को उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर स्पष्टीकरण का निर्देश

    गढ़वा में शिक्षा व्यवस्था सुधारने को उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर स्पष्टीकरण का निर्देश
    error: Content is protected !!