पलामू में अपराधियों ने मजदूर को मारी गोली, नेशनल हाईवे पर टोल के निर्माण में था शामिल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में बाइक सवार अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार दी है. गोली मजदूर के पैर में लगी है. जख्मी मजदूर को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।जख्मी मजदूर मनीष कुमार पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल का रहने वाला है. मनीष कुमार नेशनल हाइवे फोरलेन के टोल निर्माण में मजदूरी का कार्य करता है. मनीष मंगलवार को टोल निर्माण स्थल पर था इसी क्रम में बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे थे और फायरिंग की. इसी फायरिंग में मनीष के पैर में गोली लगी है. जख्मी मनीष ने बताया है कि अपराधी पहुंचे थे और पूछ रहे थे कि कौन निर्माण कार्य कर रहा है. मौके पर मजदूरों पर हथियार को अपराधियों ने ताना था इसी क्रम में गोली चली है।घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की छानबीन शुरू की है. एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. मनीष मजदूरी कर रहे थे इसी क्रम में उसे गोली मारी गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस को छानबीन के दौरान कई जानकारियां मिली हैं, जिसके बाद छापेमारी की जा रही है. दरअसल नेशनल हाइवे 75 फोरलेन का कार्य चल रहा है. सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है. इसी कार्य स्थल पर अपराधियों ने मनीष को गोली मारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!