पलामू के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को मिलेगा पर्यटन बढ़ावा, केंद्रीय मंत्री से मिला आश्वासन

Location: Garhwa

गढ़वा :नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ने की मांग की गई।

इस दौरान गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर मंदिर और पलामू जिले के चैनपुर स्थित बभंडी राधा कृष्ण मंदिर को ‘प्रसाद योजना’ के तहत श्रीकृष्ण सर्किट में जोड़ने का अनुरोध किया गया। साथ ही पलामू व्याघ्र क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक पलामू किला, कमलदह झील, केचकी इको रिट्रीट और मलय डैम के पर्यटन विकास की मांग उठाई गई।

श्री बंशीधर नगर मंदिर अपनी 1280 किलो वजनी स्वर्ण निर्मित राधा-कृष्ण प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। इसे राजकीय महोत्सव का दर्जा मिल चुका है। वहीं, बभंडी राधा कृष्ण मंदिर, जो 1930 में स्थापित हुआ था, को भी तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की गई।

इतिहास के पन्नों में समाए पलामू किले को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने और उसके संरक्षण हेतु पुरातत्व विभाग, भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।

केंद्रीय मंत्री ने इन सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए झारखंड सरकार से प्रस्ताव भेजने को कहा, ताकि इन पर्यटन स्थलों के विकास पर जल्द कार्रवाई हो सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!