पलामू की प्रमुख खबरें

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • May 30, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

  1. पैसे के लेन-देन में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    छतरपुर (पलामू): छतरपुर थाना क्षेत्र के नगदारा गांव में 28 मई को हुई पारा शिक्षक उदय सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने पारा शिक्षक सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने उदय सिंह से 25 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया था। घटना के दिन दोनों ने साथ में शराब पी और नशे की हालत में आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा, बाइक, कपड़े और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है।
  2. पलामू के चार खिलाड़ियों ने हासिल की ब्लैक बेल्ट, जिले का बढ़ाया मान
    मेदिनीनगर: द कराटे अकादमी में आयोजित बेल्ट ग्रेडिंग एवं सम्मान समारोह में पलामू के चार खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट (शो डान) प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। ब्लैक बेल्ट हासिल करने वालों में काजल कुमारी, डी. कार्तिकेय, सम्यक स्निथिक और समीर कुमार शामिल हैं। कार्यक्रम में पलामू कराटे संघ के अध्यक्ष विजय ओझा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ब्लैक बेल्ट किसी उपलब्धि का अंत नहीं बल्कि नई शुरुआत है। समारोह में विभिन्न खिलाड़ियों को येलो, ऑरेंज, ग्रीन, ब्लू, पर्पल एवं ब्राउन बेल्ट भी प्रदान की गई।
  3. मातृत्व संघ ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
    पलामू: दहेज एवं महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के बीच मातृत्व संघ की टीम बंदुआ गांव पहुंची और महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया। संस्था की संस्थापक पूजा रत्नाकर ने कहा कि बेटियों को किसी भी प्रकार की प्रताड़ना का विरोध करना चाहिए। संघ की जिला अध्यक्ष शर्मिला वर्मा ने अभिभावकों से बेटियों की नियमित खबर लेने की अपील की। कार्यक्रम में अधिवक्ता सुधा पांडे, रानू सिन्हा, मंजू चंद्रा, रीता सिन्हा सहित कई वक्ताओं ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।
  4. बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज, सात केंद्रों पर तैयारी पूरी
    मेदिनीनगर: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित बीएड, एमएड एवं बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को जिले के सात केंद्रों पर होगी। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने तथा प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ लाने की सलाह दी गई है। परीक्षा नियंत्रण कक्ष का नंबर 06562-224027 जारी किया गया है।
  5. ‘बिहार लेनिन’ फिल्म से नई पीढ़ी को मिलेगा सामाजिक न्याय का संदेश
    मेदिनीनगर: समाजवादी नेता शहीद जगदेव प्रसाद के जीवन पर आधारित फिल्म बिहार लेनिन के प्रदर्शन के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश देव ने कहा कि यह फिल्म नई पीढ़ी को सामाजिक न्याय, समानता और शोषण के खिलाफ संघर्ष का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने फिल्म के निर्माता प्रेम कुमार विद्यार्थी और पूरी टीम को बधाई दी।
  6. शहर में टैंकर से पेयजलापूर्ति शुरू, एसडीपीओ ने किया शुभारंभ
    मेदिनीनगर: भीषण गर्मी और गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए फेयरमाईन कार्बंस प्राइवेट लिमिटेड ने शहर में टैंकर के माध्यम से पेयजलापूर्ति सेवा शुरू की है। मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ राजेश कुमार यादव ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया। कंपनी के पीआरओ अशोक मिश्रा ने कहा कि यह सेवा पूरे गर्मी के मौसम में जारी रहेगी तथा आवश्यकता वाले क्षेत्रों में टैंकर भेजकर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!