पत्नी के साथ विवाद पर बोले भोजपुरी स्टार पवन सिंह, मर्द को भी होता है दर्द

रांची : बिहार चुनाव की सरगर्मी के बीच एक चर्चा और तेज है। मामला पारिवारिक और निजी है, लेकिन फिर भी चर्चा है। यह इसलिए कि भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह से जुड़ा हुआ है। पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवाद को चुनाव के बहाने हवा दी जा रही है। ज्योति सिंह पिछले कई दिनों से मीडिया में हैं। उनकी रोती-कलपती तस्वीरें सामने आ रही हैं। वह कई तरह की पीड़ा जाहिर कर रही हैं। स्वाभाविक है तकलीफ होगी तो आंसू छलकेंगे। ज्योति सिंह के आरोपों का जवाब देने के लिए पवन सिंह भी सामने आए। मीडिया के सामने उनके भी आंसू निकल आए। उन्होंने जो कहा उसको भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। पवन सिंह ने कहा, मर्द को भी दर्द होता है। कोई एहसास तो करे। मुझ पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। पत्नी के साथ विवाद को लेकर उन्होंने अपना पक्ष रखा। कहा कि ज्योति सिंह के पिता चाहते हैं कि मैं उन्हें विधायक बना दूं। टिकट दिलवा दूं। लेकिन मैंने साफ इनकार कर दिया कि यह मेरे वश में नहीं है। मैं न टिकट दिलवा सकता हूं, न विधायक बनवा सकता हूं। इधर, पत्नी ज्योति सिंह ने कहा कि पवन सिंह झूठ बोल रहे हैं। वह अपने लिए टिकट नहीं ला सके तो मुझे क्या दिलवाएंगे। बहरहाल यह पूरा मामला निजी और पारिवारिक है। लेकिन चुनाव की वजह से इसका राजनीतिकरण हो गया है। मामला अदालत में है इसलिए बेहतर है कि इसे राजनीतिक रंग न दिया जाए। पीड़ा दोनों को हो सकती है। यदि बातचीत से विवाद नहीं सुलझता है तो कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। किसी के ऊपर कीचड़ उछालना ठीक नहीं है। दोनों पक्षों को भी संयम रखना चाहिए। इधर, बिहार विधानसभा चुनाव में पवन सिंह की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने उन्हें y श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करा दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!