नौ वर्ष का बच्चा गायब, संदेह के आधार पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विजई कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर किया हमला

Location: Garhwa

गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में एक बच्चे के गायब होने पर आक्रोषित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उसे दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने छतरपुर में स्थित विजई कंस्ट्रक्शन की कैंप पर भी हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार छतरपुर गांव निवासी पप्पू बिन्द का 9 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार घर से गायब हो गया था। उसकी मां अपने बच्चों को ढूंढने कोरवाडीह नदी के पास पहुंची। नदी में वह बच्चे को ढूंढने लगी। इस दौरान नदी के बगल में स्थित विजई कंस्ट्रक्शन के कैंप में जाकर परिजनों ने अपने बच्चों की खोजबीन करने का प्रयास किया तभी वहां पर स्थित गार्ड ने रोक दिया। कैंप से दो चार पहिया वाहन को निकालने के बाद ग्रामीणों ने शक किया संदेह के आधार पर उक्त चार पहिया वाहन का पीछा करने लगे। वहां से कुछ आपत्तिजनक वस्तु मिलने पर ग्रामीणों का शंका हुआ कि उक्त वाहन से बच्चे को चुरा कर ले जाया जा रहा है। हालांकि ग्रामीणों ने वाहन को रोक कर देखा भी। उस दौरान एक वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन एक वाहन वहां से फरार हो गया। इसके बाद भड़के ग्रामीणों ने विजई कंस्ट्रक्शन के कैंप पर हमला कर दिया। उसे दौरान तोड़फोड़ भी ग्रामीणों के द्वारा की गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी दीपक कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, सहित अन्य आलाधिकारी ग्रामीणों को समझाया बुझाया। और डॉग एस्कॉर्ट बुलाकर मामले की छानबीन शुरू की गई।
इधर एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि कैंप से एक वाहन निकली थी। ग्रामीणों का शक था कि उसमें बच्चा को साइड के लोगों द्वारा कहीं ले जाया गया है। लेकिन ऐसा कोई मामला नहीं है। पुलिस डॉग एस्कॉर्ट के माध्यम से मामले की उद्वेदन के लिए लगी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!