निजी एट भट्ठा पर जल मीनार लगाने का आरोप, उपायुक्त से कार्रवाई की मांग

Location: Garhwa

गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड अंतर्गत मेराल उतरी के निवासी सत्य प्रकाश ने उपायुक्त गढ़वा को एक लिखित आवेदन सौंपकर जिला परिषद सदस्य संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में सत्य प्रकाश ने कहा है कि संजय सिंह ने सरकारी राशि से बने जल मीनार को अपने निजी एट भट्ठा परिसर में लगवा दिया है, जो कि पूर्णतः गलत और नियमों के विरुद्ध है।

सत्य प्रकाश के अनुसार, जल मीनार को ऐसे स्थान पर लगाया जाना चाहिए, जो सार्वजनिक उपयोग के लिए हो, जैसे कि चौक, चौराहा या अन्य सार्वजनिक स्थल, ताकि आम लोगों को उसका लाभ मिल सके। परंतु वर्तमान में जल मीनार एक निजी स्थल पर स्थापित है, जिससे केवल सीमित और निजी लाभ हो रहा है।

उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जल मीनार को वहां से हटाकर किसी सार्वजनिक स्थल पर स्थापित किया जाए, जिससे क्षेत्र की आम जनता को लाभ मिल सके।

इस मामले को लेकर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!