Location: पलामू
मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक निवासी समाजसेवी विजय चंद्रवंशी, उनकी पत्नी फूलमती देवी और पुत्री खुशबू कुमारी को बगलगीर महेंद्र प्रसाद, उनकी पत्नी गीता देवी और दामाद ने लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना पाकर समाजसेवी शैलेश चंद्रवंशी, विक्की चंद्रवंशी और आकाश कुमार अस्पताल पहुंचे और अपने देखरेख में घायलों का इलाज करवाया।
घायल विजय चंद्रवंशी ने बताया कि रविवार सुबह नाली विवाद को लेकर उनकी महेंद्र प्रसाद से कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान महेंद्र प्रसाद, गीता देवी और उनके दामाद ने मिलकर उन पर, उनकी पत्नी और बेटी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टियू, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के परिजनों से बयान लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है











