नाजिर रसीद कटाने के बावजूद सीमांकन नहीं होने पर अंचल कार्यालय में हंगामा


विवाद के कारण रुका भूमि सीमांकन, दस्तावेज जांच के बाद होगी मापी: सीओ

मझिआंव (प्रतिनिधि): नगर पंचायत क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप भूमि सीमांकन का कार्य विवाद के कारण रोक दिया गया। सीमांकन नहीं होने से नाराज आवेदक मुनेश्वर साव एवं अन्य लोगों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया और जल्द मापी कराने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, खाता संख्या 164 एवं प्लॉट संख्या 33 की भूमि का सीमांकन 6 अगस्त को निर्धारित था। इस संबंध में अंचल कार्यालय की ओर से मुनेश्वर साव, कुलदीप राम, बीरबल राम, खखनूर दुसाध, नथनी राम तथा अंचल अमीन उत्तम कुमार को नोटिस जारी कर सीमांकन प्रक्रिया में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था।
बताया जाता है कि सीमांकन शुरू होने से पहले कुलदीप राम ने अंचल पदाधिकारी को आवेदन देकर मापी पर आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद सीमांकन की प्रक्रिया रोक दी गई।
इससे नाराज मुनेश्वर साव एवं अन्य लोगों ने अंचल कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि नाजिर रसीद कटाने और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद सीमांकन रोक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक आवेदन के आधार पर मापी स्थगित कर दी गई, जबकि उनकी जमीन का ऑनलाइन रसीद भी नियमित रूप से कट रहा है। उन्होंने शीघ्र पुनः सीमांकन कराने की मांग की।
वहीं, मापी रुकवाने के लिए आवेदन देने वाले कुलदीप राम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
इस संबंध में बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक ने बताया कि भूमि को लेकर विवाद की स्थिति होने के कारण सीमांकन फिलहाल स्थगित किया गया है। दोनों पक्षों को अपने-अपने भूमि संबंधी दस्तावेज अंचल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार सीमांकन कराया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

    सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

    बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

    बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

    मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    POCSO मामले के फरार आरोपी शिक्षक के घर इश्तहार चस्पा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    POCSO मामले के फरार आरोपी शिक्षक के घर इश्तहार चस्पा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

    AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

    देवगना मोड़ स्टैंड की चार दुकानों के ताले तोड़े, चोरी का प्रयास नाकाम

    error: Content is protected !!