मतदाता सूची में सभी का मकान संख्या ‘1’ दर्ज, पूर्व पुलिस अवर निरीक्षक ने सीओ से किया सुधार की मांगा

Location: Garhwa



गढ़वा: सदर प्रखंड के बाएं पंचायत स्थित मतदान केंद्र संख्या 282 (प्राथमिक विद्यालय, बाएं) की प्रकाशित मतदाता सूची में कथित त्रुटि को लेकर शिकायत की गई है। सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक एस. एन. तिवारी ने सदर अंचल अधिकारी को आवेदन देकर बताया है कि 5 जुलाई 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची के अवलोकन में लगभग सभी 954 मतदाताओं का मकान संख्या ‘1’ अंकित पाया गया है।
आवेदन में कहा गया है कि ग्राम लापो के मुस्लिम मतदाताओं से लेकर ग्राम बाएं के हिंदू मतदाताओं तक अधिकांश लोगों का मकान संख्या एक ही दर्ज है, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने अंचल अधिकारी से इस त्रुटि का कारण स्पष्ट करने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायतकर्ता एस. एन. तिवारी ने आवेदन की प्रति 7 अगस्त 2026 को अंचल कार्यालय को सौंपते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। अंचल प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

    सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

    बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

    बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

    मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    POCSO मामले के फरार आरोपी शिक्षक के घर इश्तहार चस्पा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    POCSO मामले के फरार आरोपी शिक्षक के घर इश्तहार चस्पा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

    AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

    देवगना मोड़ स्टैंड की चार दुकानों के ताले तोड़े, चोरी का प्रयास नाकाम

    error: Content is protected !!