सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि। प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था के संगम के रूप में प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आएगा। 15 अगस्त को यहां भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समिति के अध्यक्ष सह विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह सुबह 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की निबंधित इकाई मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस समारोह में राजकीय बुनियादी विद्यालय, कुशहा की छात्राएं राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत एवं देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। आयोजन को लेकर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने बताया कि सतबहिनी झरना तीर्थ में हर वर्ष राष्ट्रीय पर्व पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाए जाते हैं। इस वर्ष भी ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी जाएगी तथा उपस्थित लोग स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश देंगे।
उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी सतबहिनी झरना तीर्थ में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहने की उम्मीद है। आयोजकों का मानना है कि प्राकृतिक वादियों के बीच तिरंगे की शान और देशभक्ति के गीतों से पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से भरा नजर आएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

    सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

    बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

    बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

    मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    POCSO मामले के फरार आरोपी शिक्षक के घर इश्तहार चस्पा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    POCSO मामले के फरार आरोपी शिक्षक के घर इश्तहार चस्पा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

    AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

    देवगना मोड़ स्टैंड की चार दुकानों के ताले तोड़े, चोरी का प्रयास नाकाम

    error: Content is protected !!