नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

Location: Garhwa

नवोदित रचनाकारों को मंच प्रदान करने एवं साहित्यिक चेतना को सशक्त करने के उद्देश्य से “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह साहित्यिक आयोजन बंधन् मैरिज हॉल, नवादा मोड़ (गढ़वा) में दिनांक 4 जनवरी 2026 को अपराह्न 12:25 बजे से आयोजित होगा। पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने बताया कि यह आयोजन महान कवि एवं गीतकार पद्म भूषण गोपालदास नीरज जी को सादर समर्पित होगा।
इस कार्यक्रम में नवोदित कवि एवं रचनाकार अपनी काव्य-प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति द्वारा साहित्यप्रेमियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी उपस्थिति, स्नेह, सहयोग, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद देकर नवोदित रचनाकारों का उत्साहवर्धन करें।
आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि आपकी सम्मानजनक उपस्थिति से यह आयोजन और अधिक प्रेरणादायी एवं सफल बनेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!