नवादा ग्राम में श्रीराम कथा का शुभारंभ,भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ पूरा क्षेत्र : एसडीएम

Location: Garhwa

नवादा ग्राम आज भक्ति और श्रद्धा के सागर में डूबा हुआ है,गांव के पावन धरा पर आयोजित श्रीराम कथा ने न केवल नवादा ग्राम को,बल्कि पूरे आसपास के क्षेत्रों को भी पर्व जैसा माहौल प्रदान कर दिया है,चारों ओर गूंजते भजनों की स्वर लहरियां,घर आंगन में सजावट और श्रद्धालुओं का उत्साह यह दर्शा रहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की गाथा किस तरह समाज के दिलों को जोड़ती है।

एसडीओ संजय कुमार पांडे ने इस अवसर पर कहा श्रीराम कथा से न केवल नवादा ग्राम,बल्कि आसपास के लोग भी पर्व जैसा माहौल महसूस कर रहे हैं,यह आयोजन समाज में भाईचारा,प्रेम और मर्यादा का संदेश देता है।

युवा समाजसेवी राकेश पाल ने कहा यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि गांव में इतनी भव्य श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है,इससे नई पीढ़ी को धर्म,सत्य और सेवा का मार्ग मिलेगा इस तरह का आयोजन से गांव समेत पूरे जिले में एक शांति का माहौल बनता है और महा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का कथा सुनने से मां को शांति मिलता है

समाजसेवी विनोद जायसवाल ने कहा यह कथा सामाजिक एकता और सद्भावना का प्रतीक है,यहां हर व्यक्ति एक साथ जुड़ रहा है,यही श्रीराम का सच्चा संदेश है।

वहीं समाजसेवी रंजीत सिंह ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा नवादा ग्राम के लोग जिस श्रद्धा से इस कथा में शामिल हो रहे हैं,वह यह साबित करता है कि धर्म और आस्था समाज को मजबूत करने की सबसे बड़ी शक्ति है।

भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी,महिलाएं,बच्चे और बुजुर्ग सभी भक्ति रस में सराबोर होकर कथा स्थल पहुंचे,आयोजन स्थल को फूलों और रोशनी से सजाया गया था,जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक और पावन हो उठा।

विशिष्ट लोगों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन में कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे,जिनमें प्रमुख रूप से पुनीत जायसवाल,गोविन्द जायसवाल,रंजीत विश्वकर्मा,सुधीर विश्वकर्मा,रजनीश जायसवाल,संजीव जायसवाल,विकास जायसवाल,अनुराग कुमार,सुनील जायसवाल,उदय प्रसाद,लखन प्रसाद,पारस नाथ प्रसाद,संतोष जायसवाल,आकाश जायसवाल,आकाश कुमार,प्रमोद जायसवाल,सुखवीर पाल,रमेश पाल,शिवपुजन प्रसाद,रोशन राय,प्रशांत कुमार जायसवाल,सचिन जायसवाल,भूपेंद्र विश्वकर्मा,नागेंद्र विश्वकर्मा,बीरबल राम सहित अन्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।

लोगों में उमंग और विश्वास ग्रामीणों का मानना है कि यह श्रीराम कथा न केवल धार्मिक आयोजन है,बल्कि गांव के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को मजबूती देने का अवसर भी है,श्रद्धालुओं ने बताया कि इस आयोजन से उनके दिलों में नई ऊर्जा,सकारात्मकता और भाईचारे का भाव जागृत हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!