नव वर्ष के आगमन को लेकर टीओपी प्रभारी द्वारा चलाया गया एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान

Location: पलामू

मेदिनीनगर।नव वर्ष के आगमन को लेकर पलामू एसपी रिशमा रमेशन के निर्देश पर टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को बिसफुटा चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी और टाइगर मोबाइल के जवानों ने उस रास्ते से गुजर रहे सभी दो पहिया,चार पहिया वाहन को रोककर उनकी गहनता पूर्वक तलाशी ली।वही मौके पर उपस्थित टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया की एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी, वांछित अपराधियों की तलाश, चोरी के वाहनों की पहचान और अवैध शराब जैसे गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने को लेकर की गई है। उन्होंने बताया कि पलामू एसपी के निर्देश पर नव वर्ष के आगमन को लेकर रोजाना वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कार की डिक्की व काले शीशा सहित वाहनों की कागजात की जांच की जा रही है। जिसमें भी त्रुटी मिल रही है। वाहनों को थाना लाया जा रहा है। मौके पर टाइगर मोबाइल के जवान सरवन यादव, सुनील चंद्रवंशी, कौतुक पांडे, परवेज खान, सत्येंद्र यादव सहित अन्य टाइगर मोबाइल के जवान मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!