नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के मद्देनज़र लाइसेंस प्रदत सभी अस्त्र-शस्त्रों को जमा करने का निर्देश

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा जिला अंतर्गत अवस्थित 03 नगरपालिका निर्वाचन क्षेत्र यथा, गढ़वा नगर परिषद (वर्ग-ख), श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत एवं मझिआंव नगर पंचायत में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन कवायद तेज कर दी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी(नगरपालिका) -सह-उपायुक्त दिनेश यादव के निदेश पर तैयारी की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त दिनेश यादव ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन के दौरान विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा मापदंड को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन से अच्छादित क्षेत्रों में लाइसेंस प्रदत सभी अस्त्र- शस्त्रों को जमा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कानून और व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है।

विदित हो कि 8 जनवरी 2026 को राज्य निर्वाचन आयुक्त, झारखंड की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में चुनाव कार्य के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिले के नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत लाइसेंस प्रदत सभी अस्त्र-शस्त्र धारकों को अस्त्र-शस्त्रों को जमा करना आवश्यक है। जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि नगरपालिका निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी लाइसेंसधारकों की विस्तृत एवं व्यक्तिगत समीक्षा तथा मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित किया जा सके।
जिन मामलों में हथियार जमा न कराना आवश्यक प्रतीत होगा, ऐसे मामलों की समीक्षा हेतु जिला स्क्रीनिंग समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सदस्य शामिल होंगे। स्क्रीनिंग समिति द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

जिला प्रशासन ने जारी निर्देशों का प्रभावी तरीके से अनुपालन करने के लिए सभी संबंधित लाइसेंसधारकों से अपील की है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को भयमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!