नगर पंचायत चुनाव: मतदाता सूची के पुनः सत्यापन का निर्देश, बीएलओ को डोर टू डोर सर्वे का सख्त आदेश

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा)। नगर पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर प्रखंड सभागार में शनिवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ सह बीडीओ एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों को निर्देश देते हुए मतदाता सूची का पुनः डोर टू डोर सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा।

सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मतदाता सूची का कार्य पूर्व में पूर्ण हो चुका था, लेकिन पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के संदर्भ में उपायुक्त द्वारा पुनः सर्वे का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने का निर्देश बीएलओ व पर्यवेक्षकों को दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाना, बिना फोटो वाले मतदाताओं की फोटो जोड़ना, तथा नाम-पता संबंधित त्रुटियों को सुधारना अनिवार्य है। हर बीएलओ को एक-एक मतदाता का व्यक्तिगत रूप से सत्यापन करना होगा।

प्रमोद कुमार ने यह भी चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सभी मतदाताओं से इस प्रक्रिया में सहयोग की अपील की गई है।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, प्रखंड नाजिर जितेंद्र सिंह, जनसेवक मुकेश कुमार पांडेय, हल्का कर्मचारी संजीव कुमार पांडेय सहित सभी पर्यवेक्षक, बीएलओ और प्रखंड एवं अंचल कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!