रमना में दिनदहाड़े आभूषण दुकान में चोरी, स्वर्णकार संघ ने थाने पर दिया सांकेतिक धरना

Location: Ramana


रमना (गढ़वा)। मुख्यालय स्थित हरिगणेश मोड़ के समीप नारायण सोनी उर्फ लल्लू सोनी की आभूषण एवं बर्तन की दुकान में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से क्षेत्र के स्वर्णकार समुदाय में आक्रोश फैल गया है। चोरों ने करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

घटना के विरोध में सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ की रमना इकाई के अध्यक्ष संजीव कुमार सोनी ‘रंजीत’ के नेतृत्व में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर एकजुटता दिखाई और रमना थाना परिसर में सांकेतिक धरना दिया। इस धरने को भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी और झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता रोहित वर्मा ने भी समर्थन दिया।

संघ के नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं व्यवसायिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बाजार में असुरक्षा का माहौल और भय व्याप्त हो जाएगा।

धरना के दौरान पुलिस निरीक्षक रत्न कुमार सिंह ने संघ पदाधिकारियों से बातचीत की और श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह से दूरभाष पर वार्ता कराते हुए भरोसा दिलाया कि मामले की जांच तेज़ी से चल रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

पुलिस के आश्वासन के बाद संघ ने सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया। साथ ही प्रशासन को कुछ दिन का समय देते हुए विश्वास जताया कि शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

यह घटनाक्रम एक बार फिर व्यवसायिक समुदाय की सजगता और एकता को उजागर करता है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!