नगर ऊंटारी पुलिस की पहल से एक वर्ष बाद गुम हुए दो मोबाइल बरामदश्री बंशीधर नगर (गढ़वा)

नगर ऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार की पहल और पुलिस टीम के सतत प्रयास से एक वर्ष पूर्व गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।बरामद मोबाइल में पहला मोबाइल अभिषेक कुमार ठाकुर, पिता विजय शंकर ठाकुर, निवासी हलीवंता कला, थाना नगर ऊंटारी का है, जो 25 अगस्त 2025 को गुम हुआ था। दूसरा मोबाइल भारती कुशवाहा, पिता मदन मेहता, निवासी हुलहुला खुर्द, थाना नगर ऊंटारी, जिला गढ़वा का है, जो 17 जनवरी 2025 को गुम हुआ था। दोनों मोबाइल सही सलामत बरामद कर संबंधित धारकों को सुपुर्द किया गया।जानकारी के अनुसार, मोबाइल गुम होने के बाद दोनों पीड़ितों ने नगर ऊंटारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की मदद से मोबाइल का पता लगाया गया और सफलतापूर्वक बरामद किया गया।थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि CEIR पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी में काफी प्रभावी साबित हो रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर मोबाइल का विवरण दर्ज करें, ताकि बरामदगी की संभावना बढ़ सके।मोबाइल वापस मिलने पर दोनों धारकों ने नगर ऊंटारी पुलिस का आभार जताया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशानुसार पुलिस लगातार गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए प्रयासरत है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!