नगर ऊंटरी में पुलिस निरीक्षक ने पाँच थानों के प्रभारियों संग समीक्षा बैठक की, अपराध नियंत्रण व सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर : नगर ऊंटरी पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद ने सोमवार को अपने कार्यालय में पाँच थानों के थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

पुलिस निरीक्षक आजाद ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर नियंत्रण, पुराने मामलों के शीघ्र निपटान तथा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। उन्होंने आगामी नए वर्ष के मद्देनज़र पिकनिक स्पॉट्स और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की पैनी निगरानी रखने, तथा रात्रि गश्ती को तेज करने का निर्देश दिया।

निरीक्षक ने कहा कि रात्रि में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की आवाजाही पर पुलिस कर्मी पूछताछ अवश्य करें। चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने, ट्रिपल लोडिंग पर कार्रवाई, तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधी प्रायः बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का उपयोग करते हैं, इसलिए थाना क्षेत्रों में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाए, जिससे दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण हो सके।

बैठक में बंशीधर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी, धुरकी थाना प्रभारी जनार्धन रावत, रमुना थाना प्रभारी आकाश कुमार सिंह और बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!