नगर ऊंटरी पुलिस निरीक्षक ने अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए सख्त दिशा-निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar



श्री बंशीधर नगर: नगर ऊंटरी पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में अंचल क्षेत्र के पांच थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और अवैध खनन पर रोक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुराने मामलों का शीघ्र निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाना आवश्यक है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अवैध खनन पर कठोर कार्रवाई करें और वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि पर चिंता जताते हुए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने और नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश भी दिया।

इस समीक्षा बैठक में थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी, धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, रमुना थाना प्रभारी आशीष जायसवाल और बिशनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!