दैनिक हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ ओम प्रकाश पाठक के पिता रामलगन पाठक का निधन, प्रेस जगत में शोक

Location: Garhwa

गढ़वा। दैनिक हिंदुस्तान के गढ़वा ब्यूरो चीफ ओम प्रकाश पाठक के पिता श्री रामलगन पाठक के निधन से जिले के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। 85 वर्षीय रामलगन पाठक का निधन रांची में इलाज के दौरान हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को संपन्न हुआ।
स्वर्गीय रामलगन पाठक अपने सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। लोगों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
गढ़वा जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामलगन पाठक का जीवन अनुकरणीय रहा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विनोद कुमार पाठक, पदाधिकारी नित्यानंद दुबे, प्रताप कुमार तिवारी, लव दुबे, पीयूष तिवारी, आयुष तिवारी, अभय तिवारी शंभू नाथपांडे महद्र ओझा, अखिलेश ठाकुर सहित अन्य पत्रकारों एवं सदस्यों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और जीवन मूल्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।
शोक व्यक्त करने वालों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल और शक्ति दें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    error: Content is protected !!