सेवानिवृत्त प्रखंड कार्यालय कर्मी व पत्रकार संजय यादव के पिता माखन प्रसाद यादव का निधन, आज पैतृक गांव करके में होगा अंतिम संस्कार

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा प्रखंड के करके गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त प्रखंड कार्यालय कर्मी मखन प्रसाद यादव का निधन मंगलवार को रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान हो गया। वे 85 वर्ष के थे। अपने पीछे वे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे उनके पैतृक गांव करके में किया जाएगा।
मखन प्रसाद यादव अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। वे बचपन से ही समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
वे पत्रकार संजय यादव के पिता थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। गढ़वा जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय, उपाध्यक्ष विनोद पाठक तथा प्रेस क्लब के सदस्य लव दुबे, प्रताप तिवारी और आयुष तिवारी ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सेवानिवृत्त प्रखंड कार्यालय कर्मी व पत्रकार संजय यादव के पिता माखन प्रसाद यादव का निधन, आज पैतृक गांव करके में होगा अंतिम संस्कार

    सेवानिवृत्त प्रखंड कार्यालय कर्मी व पत्रकार  संजय यादव के पिता माखन प्रसाद यादव का निधन, आज पैतृक गांव करके में होगा अंतिम संस्कार

    आवास सर्वेक्षण में अवैध वसूली का आरोप, रक्सी के ग्रामीणों ने बीडीओ से की जांच और कार्रवाई की मांग

    आवास सर्वेक्षण में अवैध वसूली का आरोप, रक्सी के ग्रामीणों ने बीडीओ से की जांच और कार्रवाई की मांग

    राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अर्पणा कुमारी ने जीता सिल्वर मेडल, एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय का बढ़ाया मान

    राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अर्पणा कुमारी ने जीता सिल्वर मेडल, एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय का बढ़ाया मान

    अभाविप के प्रदेश अभ्यास वर्ग में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, डॉ. सत्यदेव पांडेय बने पलामू विभाग प्रमुख, प्रो. मनीष तिवारी को मिली गढ़वा जिला प्रमुख की जिम्मेदारी

    अभाविप के प्रदेश अभ्यास वर्ग में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, डॉ. सत्यदेव पांडेय बने पलामू विभाग प्रमुख, प्रो. मनीष तिवारी को मिली गढ़वा जिला प्रमुख की जिम्मेदारी

    गढ़वा में 15 से 24 जून तक दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष नामांकन अभियान, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    गढ़वा में 15 से 24 जून तक दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष नामांकन अभियान, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    24 घंटे के भीतर काम पर लौटें हड़ताली मनरेगा कर्मी, अन्यथा होगी कार्रवाई : डीडीसी

    24 घंटे के भीतर काम पर लौटें हड़ताली मनरेगा कर्मी, अन्यथा होगी कार्रवाई : डीडीसी
    error: Content is protected !!