दिल्ली में पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Location: Garhwa


रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। हेमंत सोरेन ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मोदी को बधाई दी। गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी। मोदी के साथ झारखंड के विकास सहित कई मुद्दों पर हेमंत सोरेन ने चर्चा की। मोदी के साथ मुलाकात के कई मायने भी निकल जा रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से इसे एक शिष्टाचार भेट की संज्ञा दी जा रही है।


जेल से रिहा होने और दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन पिछले तीन दिनों से झारखंड से बाहर हैं। शनिवार को ही मुख्यमंत्री पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली गए थे । वहां उन्होंने सोनिया गांधी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और आप नेता संजय सिंह से भी मुलाकात की थी।
रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली से वाराणसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। साथ ही अन्नपूर्णा मंदिर और काल भैरव का भी दर्शन किया था।
बनारस की गलियों में भी मुख्यमंत्री पत्नी के साथ घूमते हुए नजर आए थे। मुख्यमंत्री विंध्याचल भी गए थे। वहां से वापस दिल्ली लौट गए। आज उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की शाम तक उनके रांची लौटने की संभावना है।
इधर, हेमंत सोरेन जेल से निकलने के बाद पूजा पाठ पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। जेल से बाहर आते समय मुख्यमंत्री के माथे पर लाल टीका दिखा था। इसके बाद जब वह दूसरी बार मुख्यमंत्री बने और पहली बार अपने कार्यालय में गए तो टेबल पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश को रखकर प्रणाम किया। इसके बाद कामकाज की शुरुआत की थी।
मुख्यमंत्री के बनने के दूसरे दिन रांची के बांग्ला मुखी मंदिर पहुंचे और यहां पूजा अर्चना की। फिर उन्होंने वाराणसी और विंध्याचल का दौरा किया। पहले की तुलना में मुख्यमंत्री अब पूजा अर्चना पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि धर्म के प्रति उनकी आस्था पहले से और अधिक बढ़ गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!