दलित परिवार के 9 लोगों को पिटाई,झोपड़ी में लगाई आंग चलाया ट्रैक्टर

Location: Manjhiaon

होगी कार्रवाई थाना प्रभारी: बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर गांव में जमीनी विवाद में एक ही घर के रजवार दलित परिवार के गर्भवती महिला , नाबालिक बच्ची एवं महिलाओं सहित नौ लोगों को लाठी डेल्टा से जमकर पिटाई की गई। तथा रह रहे झोपड़ी में आग लगाकर जला दी गई तथा ट्रैक्टर से उक्त जमीन को जुताई भी कर दी गई।

जिसे बरडीहा थाना में पिड़िता सभय रजवार की पत्नी शांति देवी 23 वर्ष के द्वारा लिखित आवेदन देकर 8 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया गया है: जिनपर प्राथमिक दर्ज कराई गई है उसमें: आदर गांव निवासी आशिक अंसारी 45 वर्ष,गुड्डू अंसारी 40 वर्ष, ईशा अंसारी 50 वर्ष ,अली अंसारी 50 वर्ष, मुर्तुजा अंसारी 50 वर्ष ,इशा अंसारी 50 वर्ष , एवं मारूका अंसारी 35 वर्ष का नाम शामिल है।जिसमें पीड़ित परिवार के द्वारा बताया गया कि उक्त जमीन पर 50 वर्षों से अधिक समय से पूर्वजों के समय से जंगल को सफाई कर उसपर खेति करते आ रहे हैं तथा जोत -कोड़ करते आ रहे हैं । उसमें झोपड़ी लगाकर गुजर बसर कर रहे हैं,जिसमें 6 जून दिन गुरुवार वार को दिन के लगभग 11:00 बजे उक्त सभी लोगों के द्वारा अचानक हमला बोलते हुए रजवार जाति सूचक गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से लैस होकर आये एवं पिटाई करने लगे, जिसमें परिवार के शांति देवी 23 वर्ष, गर्भवती 22 वर्षीय रीता देवी , सभय रजवार 22 वषॅ, शंभू रजवार 50 वर्ष के अलावे अभय रजवार लगभग 25 वर्ष ,दुलारी देवी लगभग 50 वर्ष ,देवंती देवी लगभग 23 वर्ष ,मनु रजवार लगभग 25 वर्ष, सहित घर के 9 सदस्यों को पिटाई किया गया। जिसे रेफरल अस्पताल में ईलाज किया गया ।जहां पर ईलाज कर रहे हैं चिकित्सक डॉक्टर रवि कुमार ने बताया कि चार लोगों को रेफर किया गया है जिसमें एक महिला रीता देवी जो आठ माह का गर्भवती है, एवं शांति देवी,सभय रजवार एवं शंभू रजवार को गंभीर स्थिति के कारण सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है।
इधर इस संबंध में थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि चार लोगों को इंजूरी काट कर दिया गया है, ईलाज कराने के बाद प मारपीट करने वाले सभी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!