ददई दुबे की याद में उमड़ा जनसैलाब, शिक्षण संस्थानों ने जताया कृतज्ञता भाव

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): झारखंड के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और विश्रामपुर के पूर्व विधायक चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के आकस्मिक निधन पर मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में गहरा शोक व्याप्त है। शुक्रवार को कई स्थानों पर शोक सभाओं का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मझिआंव प्रखंड के मुद्रिका सिंह उच्च विद्यालय, करुई में आयोजित शोक सभा में विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि वर्ष 1988 में इस स्कूल की स्थापना में ददई दुबे का अहम योगदान रहा था। भवन निर्माण से लेकर कक्षाओं की कमी तक, उन्होंने विद्यालय के विकास में विशेष सहयोग दिया था। उनके मार्गदर्शन और ईमानदार नेतृत्व को विद्यालय परिवार कभी नहीं भूल सकता।

इसी क्रम में मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के कांग्रेस कार्यालयों में भी शोक सभाएं आयोजित की गईं। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

शोक सभा में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेदनी सिंह, आनंद यादव, शतीश ठाकुर, विजय कुमार दुबे, सत्येंद्र पांडेय, सरफराज खां, शहबाज खां, संयम सिंह, जितेंद्र पाठक, शिव प्रसाद गुप्ता, नवल यादव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!