तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, बिजली पोल से टकराई कार, पांच युवक घायल

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा शहर में एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित हो जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गढ़वा–चिनियां मार्ग पर शहर अंतर्गत बीरेंद्र तिवारी मार्ग के समीप कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई, जिससे कार में सवार पांच युवक घायल हो गए।
हादसे में घायल युवकों की पहचान 23 वर्षीय अस्तित्व विश्वास, 23 वर्षीय दीपांशु सोनी, 25 वर्षीय विशाल कुमार (पिता अनिल कुमार), 23 वर्षीय मयंक सोनी एवं 28 वर्षीय कुंदन सिंह (पिता अशोक सिंह) के रूप में की गई है। सभी घायल गढ़वा शहर के ही निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल, गढ़वा लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार युवक कल्याणपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति के कारण मोड़ के पास कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एक चक्का बाहर निकल गया और वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि कार का एयर बैग (बैगून) खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!