तेज बारिश से सोनड़ीहा में बिजली गुल, चार खंभे टूटे, 100 घर अंधेरे में

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश और खराब मौसम के कारण सोनड़ीहा गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बारिश के दौरान एक बड़ा महुआ का पेड़ गिरने से बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में करीब चार बिजली के खंभे टूट गए, जबकि बिजली के तार जमीन पर गिर गए हैं। इसके कारण गांव के करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है और ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं बिजली से संचालित पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। रात के समय लोगों को सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति जमीन पर गिरे बिजली के तारों को लेकर बनी हुई है। तारों के संपर्क में आने से किसी व्यक्ति या पशु के साथ गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विभागीय टीम भेजने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि टूटे हुए चारों बिजली के खंभों को जल्द बदला जाए तथा क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत कर विद्युत लाइन को सुरक्षित तरीके से बहाल किया जाए।
ग्रामीणों ने कहा कि बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जनहित और सुरक्षा को देखते हुए विभाग जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था बहाल करे। ग्रामीणों ने विभागीय कर्मियों को मरम्मत कार्य में हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशानिक खबरें

    प्रशानिक खबरें

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी
    error: Content is protected !!