Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी को लगातार तीसरी बार भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए जाने पर मझिआंव, बरडीहा एवं कांडी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवेसर चंद्रवंशी इंटर कॉलेज में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी के लगातार तीसरी बार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व एवं संगठन के प्रति समर्पण से पार्टी को मजबूती मिली है।
इस अवसर पर डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए लगातार प्रयास किया गया है। आगे भी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के विश्वास को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन्हें जिम्मेदारी दी है।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन के कर्मवीर कुमार सहित राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पार्टी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि तीसरी बार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने का श्रेय भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। वे संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
कार्यक्रम में मझिआंव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, बरडीहा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय पासवान एवं कांडी मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर जिला मंत्री सह बरडीहा प्रभारी पवन कुमार, उमाशंकर यादव, नगर पंचायत की पूर्व वार्ड सदस्य वीणा देवी, वर्तमान वार्ड सदस्य विकास कुमार सिंह, उंटारी रोड के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, संयम सिंह, सुनील चौहान, सांसद प्रतिनिधि रामजतन पासवान, राजेंद्र चंद्रवंशी, शन्नी चंद्रवंशी, अमित वर्मा, महेंद्र यादव, विनय यादव, सुरेंद्र सिंह, चिंटू चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, शिवकुमार सिंह, सुरेंद्र यादव, सोनू गुप्ता, ओमकार यादव, श्रीनाथ चंद्रवंशी, प्रदीप प्रजापति, पीयूष सिंह, सदय पासवान, संजय रजवार, योगेंद्र कुमार, राकेश प्रजापति, बंधु रजवार, विजय यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।











