तीसरी पत्नी होने का दावा कर युवती ने पति के घर पहुंचकर किया हंगामा, धुरकी थाने में दी शिकायत

Location: सगमा


सगमा/गढ़वा धुरकी थाना क्षेत्र के मकरी गांव में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी 22 वर्षीय सबिता कुमारी अपने परिजनों के साथ कथित पति अर्जुन कुशवाहा के घर पहुंच गई। युवती ने आरोप लगाया कि अर्जुन ने उससे हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया, लेकिन कुछ दिनों बाद उसे छोड़ दिया और अब अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है।
सबिता कुमारी ने बताया कि अप्रैल 2025 में बंशीधर मंदिर, नगर ऊंटारी (बंशीधर नगर) में अर्जुन कुशवाहा से उनका विवाह हुआ था। विवाह में दोनों पक्षों के परिजन शामिल हुए थे। शादी के बाद वह दो दिन ससुराल में रही, फिर पति उसे छत्तीसगढ़ ले गया। वहां एक सप्ताह रखने के बाद पलामू जिले के रेहला में मायके भेजने के बहाने छोड़कर चला गया और उसके बाद संपर्क नहीं किया।
युवती का आरोप है कि बाद में उसे जानकारी मिली कि अर्जुन की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि सास और देवर ने बाद में उसे दूसरी जगह शादी करने की सलाह देते हुए कहा कि अर्जुन अब उसे नहीं रखेगा। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ मकरी गांव पहुंची, जहां उसने अर्जुन को कथित रूप से दूसरी पत्नी के साथ देखा।
सबिता ने बताया कि उसने गांव के लोगों से न्याय की मांग की। इसके बाद उसने धुरकी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
आरोपों से किया इनकार
वहीं, इस मामले में अर्जुन कुशवाहा ने सबिता द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं और उन्हें इन आरोपों से कोई डर नहीं है।
पुलिस ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जाएगी तथा जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!