अवैध वसूली व अनावश्यक शुल्क पर तत्काल रोक लगे : अभाविप

Location: Garhwa


महाविद्यालय प्रशासन को सौंपा 13 सूत्री ज्ञापन, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग
गढ़वा (प्रतिनिधि): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गढ़वा इकाई ने श्री जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग को लेकर महाविद्यालय प्रशासन को 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी विषयों की कक्षाओं का नियमित संचालन कराने, छात्राओं के लिए सुरक्षित कॉमन रूम, स्वच्छ पेयजल एवं उपयोगी शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की गई।
परिषद ने पुस्तकालय का नियमित संचालन, अद्यतन पुस्तकों की उपलब्धता, नामांकन से संबंधित सभी सूचनाओं, मेरिट सूची एवं तिथियों का समय पर प्रकाशन तथा नामांकन काउंटरों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की भी मांग रखी, ताकि विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
ज्ञापन में दिव्यांग एवं दूर-दराज़ से आने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष सहायता व्यवस्था, किसी भी प्रकार की अवैध वसूली एवं अनावश्यक शुल्क पर तत्काल रोक, नामांकन अवधि के दौरान पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सभी विषयों और संकायों में स्वीकृत सीटों के अनुरूप निष्पक्ष नामांकन सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल है। साथ ही नामांकन संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए शिकायत सहायता केंद्र एवं नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की मांग की गई।
इस अवसर पर विभाग संयोजक प्रिन्स सिंह ने कहा कि अभाविप सदैव विद्यार्थियों के अधिकारों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए संघर्षरत रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को समय पर कक्षाएं, शिक्षकों का मार्गदर्शन, स्वच्छ एवं सुरक्षित परिसर तथा पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया उपलब्ध कराना महाविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है।
जिला संयोजक राजा यादव ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थी हितों से जुड़ी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो अभाविप चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संयोजक आनंद कुमार, अभिषेक यादव, आर्यन राज एवं सुजीत कुमार गुप्ता शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!