झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 200 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

Location: Garhwa

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 200 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण
स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम जरूरी : डॉ. कुलदेव चौधरी
बरडीहा (गढ़वा): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मझिआंव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ के निर्देश पर झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, बरडीहा में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय की 200 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जांच के बाद आवश्यक दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही नेत्र सहायक द्वारा छात्राओं की आंखों की भी जांच की गई।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुलदेव चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान अधिकांश छात्राएं सर्दी-खांसी, बुखार, सिरदर्द, कान दर्द, खुजली, चर्म रोग, पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी सामान्य बीमारियों से प्रभावित मिलीं। उन्होंने छात्राओं को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई का महत्व बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य संभव है।
डॉ. चौधरी ने बताया कि यदि किसी बच्चे को सांस फूलना, सांस लेने में कठिनाई, बार-बार निमोनिया या छाती में संक्रमण, वजन नहीं बढ़ना, शारीरिक कमजोरी, होंठ, नाखून या त्वचा का नीला पड़ना, दूध पीते समय अत्यधिक थकान या हृदय की असामान्य धड़कन जैसी समस्या हो अथवा जांच में जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) की पुष्टि हुई हो, तो ऐसे बच्चों की 17, 18 एवं 19 जुलाई को निःशुल्क जांच एवं ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी के लिए डॉ. कुलदेव चौधरी से मोबाइल नंबर 9955441987 पर संपर्क किया जा सकता है।
शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुलदेव चौधरी, डॉ. दीपनारायण यादव, नेत्र सहायक सरोज कुमारी, एमटीएस दिलीप गुप्ता, लैब टेक्नीशियन मो. कैफ अंसारी तथा फार्मासिस्ट संजर अंसारी ने अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर वार्डन सह शिक्षिका कंचन कुमारी, शिक्षिका सरिता कुमारी, बबीता कुमारी, अंशु विश्वकर्मा सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा में एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा

    गढ़वा में एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा

    गढ़वा जिले के सात अंचलों में लगा अंचल दिवस, 39 भूमि विवादों का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा

    गढ़वा जिले के सात अंचलों में लगा अंचल दिवस, 39 भूमि विवादों का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा

    सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप; जिला परिषद सदस्य ने आरोपों को बताया निराधार

    सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप; जिला परिषद सदस्य ने आरोपों को बताया निराधार

    झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 200 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

    झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 200 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

    तीसरी पत्नी होने का दावा कर युवती ने पति के घर पहुंचकर किया हंगामा, धुरकी थाने में दी शिकायत

    तीसरी पत्नी होने का दावा कर युवती ने पति के घर पहुंचकर किया हंगामा, धुरकी थाने में दी शिकायत

    अवैध वसूली व अनावश्यक शुल्क पर तत्काल रोक लगे : अभाविप

    अवैध वसूली व अनावश्यक शुल्क पर तत्काल रोक लगे : अभाविप
    error: Content is protected !!