डॉ. कस्तूरीरंगन का जीवन बना राष्ट्रसेवा की मिसाल, आर.के. पब्लिक स्कूल ने दी श्रद्धांजलि

Location: Garhwa

गढ़वा:आर.के. पब्लिक स्कूल में भारत के प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ. के. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक विशेष सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा डॉ. कस्तूरीरंगन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद् श्री अलखनाथ पाण्डेय ने डॉ. कस्तूरीरंगन के जीवन और योगदान को याद करते हुए कहा,
“डॉ. कस्तूरीरंगन का जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उन्होंने न केवल अंतरिक्ष विज्ञान में देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी कार्य किए। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्ची महानता दूसरों को ज्ञान के माध्यम से ऊपर उठाने में निहित है।”

श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि डॉ. कस्तूरीरंगन का मानना था कि “शिक्षा ही सच्चे सामाजिक परिवर्तन की आधारशिला है।” देश उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण जैसे उच्चतम नागरिक सम्मानों से सम्मानित कर चुका है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

सभा के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी डॉ. कस्तूरीरंगन के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और पेंटिंग व पोस्टर के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अंत में सभी शिक्षक और छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग
    error: Content is protected !!