डीसी के निर्देश पर एसडीएम ने दवा दुकान और गैस गोदाम को किया सील

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि): जिला उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देशानुसार रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मझिआंव प्रखंड क्षेत्र में औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान ब्लॉक रोड स्थित नौशाद मेडिकल स्टोर और एचपी उजाला गैस दुकान को अनियमितताओं के चलते सील कर दिया गया।

छापेमारी के दौरान गैस दुकान से 46 भरे हुए गैस सिलेंडर और 130 खाली सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर शील कर दिया गया। मेडिकल स्टोर में अनधिकृत दवाइयां पाई गईं और लाइसेंस संबंधी अनियमितताएं सामने आईं। साथ ही, संचालित एजेंसियों के बारे में भी पूछताछ की गई।

एसडीएम संजय कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल स्टोर से दवा बिक्री केवल डिग्रीधारी डॉक्टर द्वारा लिखी गई पर्ची पर उचित मूल्य पर की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मेडिकल स्टोर संचालित करने के लिए सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।

नौशाद मेडिकल स्टोर के संचालक मजहर अली की दुकान को जांच के बाद सील कर दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा को सोमवार को मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है।

एसडीएम ने चेतावनी दी कि नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की खबर फैलते ही इलाके के कई थोक और खुदरा दवा विक्रेताओं ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं।

इधर, एसडीएम ने यह भी बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बार-बार मना करने के बावजूद एचपी उजाला गैस दुकान का संचालन किया जा रहा था, जिसे नियम उल्लंघन के चलते सील कर दिया गया है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!