डाल्टनगंज सीट पर झामुमो की नजर गठबंधन में फंस सकता है पेच, भवनाथपुर से खत्म होगी दावेदारी


पलामू प्रमंडल में इंडिया गठबंधन के समक्ष सीटों के बंटवारे में मुश्किल आने वाली है। राजद के साथ-साथ कांग्रेस और झामुमो की दावेदारी के कारण परेशानी बढ़ने की उम्मीद है। डाल्टनगंज विधानसभा सीट पर इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा की नजर है। जबकि यह सीट कांग्रेस के पास है। डाल्टनगंज की राजनीति में इंदर सिंह नामधारी के बेटे दिलीप सिंह नामधारी को लेकर काफी हलचल है। दिलीप सिंह नामधारी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में दौरा शुरू कर दिया है।
दिलीप सिंह नामधारी फिलहाल किसी दल में नहीं हैं लेकिन उनकी इच्छा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा उन्हें डाल्टनगंज सीट से इंडिया गठबंधन के तहत उम्मीदवार बनाए। इसके लिए जबरदस्त लाबिंग
चल रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई बड़े नेताओं से नामधारी संपर्क में हैं। उन्हें तैयारी करने का संकेत दिया गया है।
पलामू प्रमंडल में विधानसभा की 9 सीट है। पिछले चुनाव में कांग्रेस कांग्रेस 5, राजद ,2 और झामुमो के खाते में दो सीट गई थी। पांच में से कांग्रेस सिर्फ एक ही सीट जीत पाई थी मनिका। इस बार झामुमो पलामू प्रमंडल में कांग्रेस की
सीट में कटौती कर अधिक सीटों पर लड़ना चाह रहा है। कांग्रेस डाल्टनगंज दो बार से हार रही है। इसलिए इस बार झामुमो लड़ने की तैयारी कर रहा है। दिलीप सिंह नामधारी के लिए यह सीट चाह रहा है। नामधारी भी जोर लगाए हुए हैं। एक दो लोग झामुमो भी दावेदारी कर रहे हैं।
इधर, कांग्रेस आसानी से सीट छोड़ने को तैयार नहीं होगी। क्योंकि कांग्रेस में भी कई लोग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। केएन त्रिपाठी चतरा से चुनाव हार गए हैं इसलिए कई अन्य कांग्रेसियों की नजर इस सीट पर है। केएन त्रिपाठी की नजर इस बार बिश्रामपुर सीट पर है।
इधर, इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा भवनाथपुर सीट से भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। पिछली बार यह सीट कांग्रेस के पास थी। कांग्रेस को यहां बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।कांग्रेस के पास कोई मजबूत दावेदार नहीं है। इसलिए माना जा रहा है कि भवनाथपुर सीट कांग्रेस झामुमो के लिए छोड़ सकती है। झामुमो से अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा चुनाव लड़ेंगे। छोटे राजा काफी पहले ही पार्टी में शामिल हो चुके हैं और क्षेत्र में सक्रिय हैं।
भवनाथपुर तो कांग्रेस आसानी से छोड़ सकती है। लेकिन डाल्टनगंज सीट छोड़ने के लिए जल्द तैयार नहीं होगी। इसलिए यह माना जा रहा है कि इस सीट पर दोनों दलों के बीच टकराव निश्चित हैl
इधर, राजद के साथ भी झारखंड मुक्ति मोर्चा अंदर-अंदर गेम कर रहा है। राजद इंडिया गठबंधन में इस बार रहेगा कि नहीं यह कहना मुश्किल है। क्योंकि पिछली बार के मुकाबले इस बार अधिक सीट चाह रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा खुद इस बार अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए गठबंधन दलों पर दबाव बनाए हुए है। इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे का पेच आसानी से नहीं सुलझने वाला है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!