Location: पलामू
मेदिनीनगर।पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव स्थित पुरानी बथान गांव में डायन-बिसाही के संदेह को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।इस घटना में तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई।जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतकों में विजय भुईया (45 वर्ष), उनकी पत्नी कलिया देवी (40 वर्ष) और छोटू भुईया (17 वर्ष) का नाम शामिल है।वही घायलों में ममता कुमारी (14 वर्ष) तथा पुत्रवधू नीतू देवी (25 वर्ष) का नाम शामिल है।दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार महेशी भुईया की मौत के बाद उनके बेटे प्रमोद भुईया और रविन्द्र भुईया द्वारा गांव के ही कुछ लोगों पर डायन-बिसाही कराने का आरोप लगाया गया।इसी अंधविश्वास के चलते हिंसक झड़प हुई।वही स्थानीय लोगो का दबी जुबान से कहना है कि यह घटना ओझा-गुणी और डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के कारण हुई है। वही सूचना मिलते ही पांकी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई हैं।











