ठंड से राहत: 18 मुसहर परिवारों के बीच कंबल का वितरण

  • Manoj Prasad - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandManoj Prasad
  • चिनियां
  • Regional News
  • January 10, 2026
  • 0 Comments

Location: चिनियां




चिनियां (गढ़वा)
कड़ाके की ठंड को देखते हुए शुक्रवार को चिनियां प्रखंड कार्यालय में 18 मुसहर परिवार के लोग कंबल लेने के लिए पहुंचे। सभी मुसहर परिवारों ने अपने अधिकार के प्रति जागरूकता का परिचय देते हुए प्रखंड कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई।
मुसहर परिवारों की भीड़ को देखते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार एवं प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी ने सभी 18 मुसहर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल मिलने के बाद मुसहर परिवार के लोग काफी खुश नजर आए।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि जिले से चिनियां प्रखंड के लिए कुल 1218 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन कंबलों का वितरण प्रखंड के सभी सात पंचायतों में पंचायत मुखिया के माध्यम से किया जाएगा। कंबल का वितरण असहाय, गरीब, वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों के बीच प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में रहने वाले अत्यंत गरीब, वृद्ध और असहाय परिवारों को भी कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। आज मुसहर परिवारों का स्वयं कंबल लेने के लिए पहुंचना उनकी जागरूकता को दर्शाता है, जो सराहनीय है। ऐसे परिवारों पर पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
वहीं प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी ने अपने कार्यालय में दो वृद्ध महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया।
मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश प्रसाद, बजरंग प्रसाद गुप्ता, प्रधान सहायक नुमान अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!