ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

Location: कांडी


कांडी प्रतिनिधि। कांडी थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी राजनाथ मेहता की पत्नी कलिता देवी की गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि कलिता देवी अपने घर के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी विपरीत दिशा से आ रहे भींस (मिट्टी/बालू) लदे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव ले जाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शुक्रवार सुबह कलिता देवी का शव सड़क पर रखकर कांडी–सुंडीपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
हंगामे की सूचना मिलते ही कांडी थाना प्रभारी असफाक आलम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। बढ़ते तनाव को देखते हुए अंचल अधिकारी राकेश सहाय भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।
सीओ राकेश सहाय ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन और बीमा के सड़कों पर चल रहे ट्रैक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर ऐसे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई और चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य करने की बात कही।
काफी मशक्कत के बाद प्रशासन और ग्रामीणों के बीच मुआवजे को लेकर सहमति बनी। ट्रैक्टर मालिक की ओर से तत्काल 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई, जबकि शेष 1 लाख रुपये 15 दिनों के भीतर देने का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो सका।
अंचल अधिकारी ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने के बाद 20 हजार रुपये और दिलाने की अनुशंसा की गई है। वहीं हिट-एंड-रन मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जिला परिवहन कार्यालय की ओर से 2 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया गया है।
इसी दौरान प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने स्थानीय ईंट भट्ठा मालिकों पर तीखा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सोनपुरा, बरवाडीह, डूमरसोता और सुंडीपुर क्षेत्रों में अवैध रूप से मिट्टी और बालू का उठाव किया जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।
अंचल अधिकारी ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अवैध बालू माफिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा और जल्द ही पंचायतवार बालू वितरण की व्यवस्था लागू की जाएगी।
फिलहाल दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतका के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार सोन नदी के तट पर

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!