ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल में हुई जबरदस्त भिड़ंत, मोटरसाइकिल सवार दो युवा गंभीर रूप से घायल

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि: थाना क्षेत्र अंतर्गत कांडी – मझिआंव मुख्य पथ पर कांडी पावर ग्रिड के समीप सोमवार की मध्य रात्रि स्वराज ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल मझिआंव ले जाया गया। जहां पर उपस्थित डॉक्टर वीर प्रताप सिंह के द्वारा
अभिषेक पासवान उम्र 22 वर्ष मुकेश शर्मा उम्र 24 वर्ष को प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर ने बताया कि सर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर इलाज हेतु गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक का स्थिति काफी गंभीर था। साथ ही डॉक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि लोग नस्सा कर रखे थे और दोस्त भी थे वह भी नशे में थे। उन लोगों के द्वारा पिता का नाम नहीं बताया जा सका। गार्जियन के नाम की जगह सोनू कुमार का नाम दिया गया है जो अस्पताल लेकर आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वराज ट्रैक्टर लमारी की ओर से आ रहा था और मोटरसाइकिल सवार कंडी की ओर से लंबा रिजल्ट की ओर जा रहे थे इस दौरान पावर गिरिड के समय जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार अभिषेक पासवान पिता शिवनाथ पासवान ग्राम डुमरसोता एवं मुकेश शर्मा पिता प्रभु शर्मा भीतवा, डुमरसोता निवासी बुरी तरह घायल हो गए और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वहीं अभिषेक कुमार को गढ़वा से रांची रेफर कर दिया गया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार स्वराज ट्रैक्टर
कोरगांई गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह का ट्रैक्टर बताया गया। साथ ही जानकारी मिली कि ट्रैक्टर बालू अनलोड कर जा रहा था। वहीं घटना के संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी अशफाक आलम ने बताया कि देर रात मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर में दुर्घटना हुआ है। दोनों वाहनों को जप्त कर थाना लाया गया है। अभी किसी के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन मिलते ही कार्रवाई किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!