Location: पलामू
मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के जोड़ गांव निवासी प्रोफेसर नरेंद्र कुमार तिवारी और प्रोफेसर राजेश्वर चौधरी मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में बताया जाता है की दोनो घायल व्यक्ति पांकी एमके कॉलेज में प्रोफेसर है।दोनों व्यक्ति मंगलवार की सुबह एक बाइक पर सवार होकर कॉलेज जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में पांकी भरी नाला के पास एक टेंपो ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।जिसमें बाइक के धक्के से गिरकर दोनों प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों घायलों का इलाज करवा रहे हैं।











