पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी पीड़ित परिवार से मुंह मांगे पैसे की करते हैं मांग,दिलीप कुमार उर्फ दिल्लू

Location: पलामू

यह मामला भ्रष्टाचार और लापरवाही की गंभीरता को करती है उजागर

मेदिनीनगर।शहर के वार्ड नंबर 25 के पूर्व वार्ड पार्षद दिलीप कुमार उर्फ दिल्लू ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी इन दिनों मानवाने ढंग से पीड़ित परिवार से पैसे की वसूली कर रहे हैं।जिसके वजह से पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचने वाले पीड़ित परिवार काफी परेशान और चिंतित हैं।उन्होंने कहा कि मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में किसी भी व्यक्ति का बॉडी पोस्टमार्टम के लिए आता है तो उसके परिजनों से दो हजार से तीन हजार की मांग की जाती है। उन्होंने कहा की अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से यहां पर पोस्टमार्टम के लिए रेट तय नहीं किया गया है।जिसके वजह से आए दिन लोगों को पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों से उलझना पड़ रहा है।पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी इतने उद्दंड हो गए है कि यदि उन्हें मुंह मांगा पैसा नहीं मिलता है तो वह बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद ऐसे ही छोड़ देते हैं।उसका सिलाई तक नहीं करते हैं जब तक कि उनको मुंह मांगा पैसा ना मिल जाए।उन्होंने कहा की यह घटनाएं स्वास्थ सेवाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही की गंभीरता को उजागर करती हैं, जो पहले से दुखी परिजनों के लिए और मुश्किलें खड़ी कर रही हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!